Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Rahim Parole: फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, दिल्ली चुनाव से पहले मिली 30 दिनों की पैरोल

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 09:12 AM (IST)

    Ram Rahim Parole डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को दिल्ली चुनावों से पहले एक बार फिर पैरोल मिली है। राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह पैरोल मिलने के बाद राम रहीम सिरसा के डेरा में पहुंचा है। इससे पहले गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम को अक्टूबर 2024 में पैरोल मिली थी।

    Hero Image
    राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को दिल्ली चुनावों से पहले एक बार फिर पैरोल मिली है। राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह पैरोल मिलने के बाद राम रहीम सिरसा के डेरा में पहुंचा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम रहीम मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से सात वाहनों के काफिले से निकला ओर सिरसा डेरे में सुबह 8.40 मिनट पर पहुंचा। डेरे में आकर सीधा वह अपनी गुफा में चला गया। राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले से सजा मिलने के बाद पहली बार सिरसा डेरे में आया है।

    पिछले साल अक्टूबर में भी मिली थी पैरोल

    इससे पहले राम रहीम को पिछले साल अक्टूबर में पैरोल मिली थी। अक्टूबर में पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम गया था। इस दौरान उसको 20 दिन की सशर्त जमानत मिली थी। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था।

    बलात्कार के आरोप में सजा काट रहा है राम रहीम

    गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 2017 में दी गई 20 साल की सजा काट रहा है। यह पैरोल दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले मतदान से कुछ दिन पहले आई है।

    सिरसा मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के अनुयायियों की अच्छी खासी संख्या है।

    यह भी पढ़ें- 'चंडीगढ़ में दुष्कर्म कर बनाया वीडियो', पीड़िता ने सुनाई आपबीती; बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष ने बताया षडयंत्र

    अपने अनुयायियों के लिए जारी किया वीडियो

    डेरा प्रमुख राम रहीम के एक वकील ने कहा कि उसे 30 दिन की पैरोल दी गई है। राम रहीम 10 दिन सिरसा में और बाकी दिन बागपत आश्रम में रहने की उम्मीद है।

    सिरसा में डेरा पहुंचने के बाद राम रहीम ने अपने अनुयायियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्हें डेरा न आने के लिए कहा गया। सिरसा के एक पुलिस अधिकारी ने भी पुष्टि की कि राम रहीम डेरा पहुंच गया है।

    SGPC ने की है आलोचना

    पिछले दिनों राम रहीम की कुछ पैरोल और फरलो पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनावों के साथ मेल खाती रही हैं। एसजीपीसी जैसे सिख संगठनों ने राम रहीम को राहत दिए जाने की आलोचना की है। पिछले साल अगस्त में सिंह को 21 दिन की फरलो दी गई थी। उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव से बमुश्किल दो हफ्ते पहले 7 फरवरी, 2022 से तीन हफ्ते की फरलो दी गई थी।

    यह भी पढ़ें- ऐशो-आराम की जिंदगी, आलीशान मकान... फिर भी ले रहे थे BPL का मजा; आय छिपाने वालों पर हरियाणा सरकार ने कसा शिकंजा