यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
मंगलवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा की बैठक गोरीवाला के

संवाद सहयोगी, डबवाली : मंगलवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा की बैठक गोरीवाला के ग्राम सचिवालय में राजकुमार की अध्यक्षता में हुई। राज्य कोषाध्यक्ष राममेहर सिंह ने निर्माण मजदूर, कारीगरों की मांगों एवं समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि देश ओर प्रदेश सरकार आज मजदूरों को सुविधाओं से वंचित करना चाहती है इसके विरोध में दो व तीन दिसंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में उपायुक्त कार्यालयों के समक्ष दो दिन का पड़ाव डालने की योजना बनाई गई है अगर
समाधान नहीं हुआ तो पड़ाव लगातार जारी रह सकता है। कामरेड नत्थूराम भारूखेड़ा ने बताया कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार निर्माण मजदूरों के
हकों पर लगातार हमले कर रही है। एक तरफ उनको लाभ से वंचित किया जा रहा है दूसरी तरफ कमर तोड़ महंगाई ने निर्माण मजदूर-कारीगरों व आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने मजदूरों के हक के लिए बने 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार लेबर कोड में बदल दिया है जिनसे मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का रास्ता खोल दिया है। इन कोडो में ना तो न्यूनतम वेतन का प्रावधान है और ना ही काम की समय सीमा तय की गई है। मजदूर थोड़े से थोड़े वेतन में दिन-रात पूंजीपतियों के यहां काम करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में निर्माण कल्याण बोर्ड में आज किसी का भी पंजीकरण नहीं हो रहा है, बीजेपी-जेजेपी सरकार ने सेंट्रल
प्रोसेसिग सिस्टम (सीपीएस) के माध्यम से निर्माण मजदूरों को मिलने वाली सहायता राशि से वंचित कर दिया है और यह ढोंग किया जा रहा है कि सीपीएस से भ्रष्टाचार खत्म हो गया। लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। बैठक में ऐलनाबाद से राजू
मिशन, रामलाल रानियां, कृष्ण कुमार केहरवाला, राजकुमार मौजगड़, राजेश,
गुरमीत, सुरजीत, सुरेंदर, हेमराज, बलदेव, सरोज रानी मौजूद थे।
