पापा के कहने पर सीखा हॉकी खेलना : मानसी
जागरण संवाददाता, सिरसा : हॉकी खेलने में युवाओं का दिन प्रतिदिन रुझान बढ़ रहा है। हॉकी
जागरण संवाददाता, सिरसा : हॉकी खेलने में युवाओं का दिन प्रतिदिन रुझान बढ़ रहा है। हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। जिससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को फायदा मिल सके। ये कहना है राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी मानसी का। पानीपत के गांव निमाजपुर निवासी मानसी शहीद भगत ¨सह खेल स्टेडियम में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आई हुई थी। दैनिक जागरण से मानसी ने बातचीत करते हुए कहा कि सातवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान एक दिन पापा ने हॉकी खेलने के लिए कहा। इसके बाद हॉकी के प्रति अपनी रुचि रखने लगी। शुरूआत में हॉकी खेलने के लिए परेशानी हुई। इसके बाद अभ्यास करके आगे बढ़ने लगी। फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब पहली बार जिला स्तर पर हॉकी खेली। इससे मन के अंदर हौसला बढ़ता गया। इससे मुझे विश्वास है कि एक दिन भारतीय हॉकी में मेरी भागीदारी होगी।
हॉकी खेलने वाले खिलाड़ियों को स्कूल स्तर पर ही बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। जिससे खिलाड़ियों को फायदा मिल सके। अंडर 19 आयु वर्ग की खिलाड़ी मानसी ने कहा कि हॉकी राष्ट्रीय खेल है जबकि इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गोल्ड जीतने का सपना
मानसी ने कहा कि मेरा सपना देश के लिए गोल्ड जीतने का है। इसके लिए प्रतिदिन तीन घंटे तक हॉकी खेलने का अभ्यास करती हूं। हॉकी खेलने के लिए हमेशा पापा हौसला देते रहते हैं।