यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पेट्रोलियम कंपनी पर प्रताड़ित करने का आरोप
गांव गोरीवाला में रामगढ़ रोड स्थित नेहरा किसान सेवा केंद्र संचालक स

संवाद सहयोगी, डबवाली : गांव गोरीवाला में रामगढ़ रोड स्थित नेहरा किसान सेवा केंद्र संचालक सुशील नेहरा ने पेट्रोलियम कंपनी पर मानसिक तथा आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। संचालक के अनुसार संबंधित कंपनी ने उससे पूछे बगैर डीजल की गाड़ी भेज दी। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। उसने जांच की तो उसमें 150 लीटर डीजल कम मिला। इस संबंध में उसने कंपनी प्रतिनिधि तथा सेल्ज अधिकारी को शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। वे शिकायत अनसुनी करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध संबंधित कंपनी के उच्च अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाएंगे।
----
यह है मामला
सुशील नेहरा के मुताबिक उसके एक टैंक की आटोमेशन खराब है। कंपनी की ओर से मेनुअली कार्य की अनुमति है। वहीं उसने एक नई गाड़ी ली है। जिसे उसने मंजूरी के लिए पानीपत रिफाइनरी भेजा हुआ है। दो दिन पूर्व उसे संदेश मिला कि डीजल की भरी गाड़ी उसे भेजी जा रही है। उसने साफ तौर पर मना कर दिया। उसने यह कहा कि उसकी गाड़ी मंजूर होने के बाद ही वह डीजल की डिलीवरी लेगा। उसे बताए बिना ही वीरवार देर रात को गाड़ी भेजी गई। उसने चैक किया तो 150 लीटर डीजल कम था। शिकायत दर्ज करवाई तो कोई समाधान नहीं हुआ। जबकि उसने पूरा बिल 10 लाख रुपये जमा करवा दिए। चूंकि वह देरी करता तो उसे 10 हजार रुपये प्रति दिन जुर्माना होता। नेहरा के मुताबिक कंपनी मानसिक तथा आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करने में लगी है।
