Move to Jagran APP

जो लोग अपना घर नहीं संभाल सकते, वे प्रदेश क्या संभालेंगे : मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने चौटाला परिवार की कलह पर तंज कसा। उन्‍हाेंने कहा कि जो लोग अपना परिवार नहीं संभाल पा रहे हैं, वे हरियाणा कैसे संभालेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 08:43 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 08:43 AM (IST)
जो लोग अपना घर नहीं संभाल सकते, वे प्रदेश क्या संभालेंगे : मनोहर लाल
जो लोग अपना घर नहीं संभाल सकते, वे प्रदेश क्या संभालेंगे : मनोहर लाल

जेएनएन, सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां चौटाला परिवार और इनेलो पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने चौटाला परिवार में छिड़े विवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लाेग अपना परिवार नहीं संभाल सकते वे हरियाणा कैसे संभालेंगे।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बदली, भर्ती और सीएलयू की परिपाटी बदल दी है। एक समय वह भी था, जब युवाओं को नौकरी पाने के लिए जमीन या मां के गहने बेचने पड़ते थे। मगर भाजपा के राज में योग्य व्यक्तियों को मैरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री हिसार रोड स्थित पंजाब पैलेस में कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चौटाला परिवार में चल रही खींचतान पर तंज कसा। सीएम ने कहा कि सरकार ने सत्ता संभालते ही व्यवस्था परिवर्तन का बीड़ा उठाया। मुख्‍यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों में चल रहे सत्ता संघर्ष पर व्यंग्य कसे।

इनेलाे पर हमला करते हुए मनोहरलाल ने कहा कि पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले राजनीतिक दल में तो चाचा-भतीजा के बीच सत्ता के लिए द्वंद्व हो रहा है। जूतम पैजार को पूरा प्रदेश देख रहा है। दूसरे दल में मुख्यमंत्री के कई-कई दावेदार लड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने योग्यता को ही मापदंड रखा। वहीं ऑनलाइन तबादला नीति से भ्रष्टाचार पर लगाम कसी गई।  उन्होंने लोगों को चक्कर न लगने पड़े इसके लिए सब सुविधाएं एक छत के नीचे और ऑनलाइन लेकर आए। सही मायनों में हमने प्रदेश का विकास करवाया है।

---------------

कमल खिलेगा, उपलब्धियां जनमानस को बताओ

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चार साल में सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। जहां हमारे विधायक नहीं, वहां भी विकास के लिए समान बजट दिया। घर-घर में गैस कनेक्शन दिए। कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल अब  जनता को भ्रमित करने का प्रयास करेंगे, इसलिए उन्हें सचेत रहते हुए विपक्ष के दुष्प्रचार से जनता को सावधान करना होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच गर्व के साथ जाएं। हर हलके में कमल जरूर खिलाएं। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने भी विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.