Move to Jagran APP

अनाज मंडियों में धान उठान का किया गया कार्य

अनाज मंडी में रविवार को किसानों को धान लेकर आने की इजाजत नहीं

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 06:03 PM (IST)
अनाज मंडियों में धान उठान का किया गया कार्य
अनाज मंडियों में धान उठान का किया गया कार्य

जागरण संवाददाता, सिरसा : अनाज मंडी में रविवार को किसानों को धान लेकर आने की इजाजत नहीं दी गई। मंडी में धान लेकर आने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों को रोकने के लिए एक साइड के गेट पर ताले लगा दिए। मंडी में उठान कार्य ही कार्य किया गया। अनाज में सोमवार से फिर आवक शुरू होगी। धान की कटाई कढ़ाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर तेजी से धान की आवक बढ़ रही है। इससे मंडियां धान से अटी पड़ी हुई थी। किसानों को धान डालने के लिए जगह नहीं मिल रही थी।मंडियों में अभी तक 154001 मीट्रिक टन की आवक हुई है। मंडियों में करीब 140000 मीट्रिक टन धान का ही उठान हुआ है।

loksabha election banner

--रविवार व वीरवार को रहेगी अनाज मंडी बंद

अनाज मंडी में आवक बढ़ने पर शनिवार से 26 घंटे तक उठान का ही कार्य किया गया। इसी के साथ वीरवार व रविवार को भी अनाज मंडी में धान डालने नहीं दी जाएगी। अनाज मंडी को बंद रखा जाएगा। इसके लिए आढ़ती एसोसिएशन, अनाज मंडी मजदूर यूनियन व खरीदारी यूनियन ने फैसला लिया है।

-- अभी बढ़ेगी मंडियों में धान की आवक

अनाज मंडियों में इस सप्ताह आवक ओर बढ़ेगी। किसानों ने कंबाइन व थ्रैसरों से तेजी से कटाई कढ़ाई का कार्य किया। अभी जिले में 90 प्रतिशत धान की कटाई व कढ़ाई हो चुकी है। जिस पर किसानों ने खेतों में उपज डाली हुई है। किसान फसल बेचने के लिए मंडियों में लेकर आ रहे है। किसान गुरदीप, हरनाम सिंह ने बताया कि अनाज मंडियों में उठान का कार्य पहले धीमी गति से हुआ। इसी के कारण मंडियां अटी पड़ी हुई है। पहले साथ के साथ अगर धान उठाया जाता तो आज उठान की दिक्कत नहीं आती।

----------

जगह-जगह जाम की स्थिति

अनाज मंडी में जगह-जगह धान की बोरिया व धान डाला हुआ है। किसान धान लेकर आ रहे हैं। इसी के साथ उठान करने के लिए दिनभर ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली आ जा रहे हैं। इससे दिनभर जाम की स्थिति रहती है। अनाज मंडी की आवासीय गलियों में जगह जगह धान की बोरिया पड़ी हुई है। हर तरफ ढेरियां व धान की बोरियां नजर आ रही है। इसी के साथ अनाज में रहने वाले व समीप की कालोनी वासियों को वाहनों को निकालने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

----------------

अनाज मंडी में उठान करवाने के लिए सहयोग किया जा रहा है। मंडी में 26 घंटे तक धान की खरीद कार्य बंद रखा गया है। जिसको मंडी में धान लेकर आने वाली ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। मंडी में सोमवार को फिर आवक आनी शुरू हो जाएगी।

हरदीप सरकारिया, प्रधान, दि अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, सिरसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.