Move to Jagran APP

रात को मंडी में भीगता रहा धान, बेबस किसान बारिश रूकने का करते रहे इंतजार

जिले के कई क्षेत्रों में देर रात तक बारिश होती रही। बारिश

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:17 AM (IST)
रात को मंडी में भीगता रहा धान, बेबस किसान बारिश रूकने का करते रहे इंतजार
रात को मंडी में भीगता रहा धान, बेबस किसान बारिश रूकने का करते रहे इंतजार

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

जिले के कई क्षेत्रों में देर रात तक बारिश होती रही। बारिश के कारण किसानों को इसका सबसे अधिक नुकसान हुआ है। एक तरफ किसानों की खेत में खड़ी फसल खराब हो गई तो दूसरी तरफ धान बेचने के लिए मंडी में पहुंचे किसानों का धान भी रातभर भीगता रहा। बेबस किसान रात को ही बारिश रूकने का इंतजार करते रहे और धान सुखाने के लिए सोचते रहे।

रात का रिपोर्टर के तहत मंडी का निरीक्षण किया गया। देर रात तक चली बारिश से मंडी में पड़ा धान काफी मात्रा में भीग गया। बारिश से धान को बचाने के लिए किसानों ने तिरपाल का भी बंदोबस्त कर लिया लेकिन बारिश अधिक होने के कारण धान की ढेरी के नीचे से पानी चला गया। जिसके कारण दिन में किसान धान को सुखाते रहे। जबकि कई किसान तो भीगा हुआ धान भी ट्राली में डाल वापस ले गए। शेड के नीचे की ढेरियां और ट्रालियां में भीगी फसल

बारिश को रूकता न देख किसानों ने जैसे-तैसे बाहर पड़ी धान की ढेरियां और ट्रालियों को शेड के नीचे कर दिया गया। धान की ढेरियों और ट्रालियों में भरते वक्त भी काफी धान भीग गया। बोली लगने के बाद भी किसानों की कई ढेरियों को तोल नहीं लगा सका। जिसके कारण रातभर किसान धान की रखवाली करते हुए नजर आए। रात का रिपोर्टर के तहत रात को 11 से 12:30 बजे तक शहर की मंडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि शाम के समय घर से धान लेकर चले किसानों का धान रास्ते में ही भीग गया। बारिश के कारण अन्य दिनों की बजाए कम किसान ही धान को लेकर आते दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.