भवन निर्माण मजदूर संघ ने की बैठक
संवाद सूत्र ऐलनाबाद : भवन निर्माण मजदूर संघ की बैठक गांधी चौक स्थित पालिका बाजार में प्रदेश म
संवाद सूत्र ऐलनाबाद : भवन निर्माण मजदूर संघ की बैठक गांधी चौक स्थित पालिका बाजार में प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार नैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव ने संघ के सदस्यों को कहा कि सरकार द्वारा संघ को प्रदान की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सभी सदस्य ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। इस अवसर पर उन्होंने संघ के उप-कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उप-कार्यालय उद्घाटन के पश्चात उन्होंने राकेश सोनी को ऐलनाबाद तहसील का संघ अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें अन्य कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक को प्रदेश सचिव जयप्रकाश, राजेंद्र कुमार सिरसा, प्रचार सचिव महेंद्र बैनीवाल और महिला ¨वग प्रधान विजय भारती सिरसा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को वक्ताओं द्वारा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही कन्यादान राशि, साइकिल के लिए धनराशि, मिस्त्री मजदूरों को उपकरण खरीदने के लिए राशि व महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन के अलावा श्रमिक की अचानक मृत्यु हो जाने पर प्रदान की जाने वाली राशि व पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विक्रम गोदारा, प्रदीप सोनी, पंकज, मनोज कुमार, अक्षय कुमार, चंद्र फूलका, अभिमन्यु, सतपाल फूलका, अर¨वद कुमार, कमल खारियंा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।