विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
संवाद सूत्र, कालांवाली: ओढां रोड स्थित द मिलेनियम स्कूल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्र
संवाद सूत्र, कालांवाली: ओढां रोड स्थित द मिलेनियम स्कूल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों के बारे में लोगों को जागरुक करना है।
निदेशक अशोक ¨सगला ने कहा कि विश्व मानसिक परिसंघ ने पहली बार 1992 में की थी। कार्यक्रम में विद्याथियों को उत्तर प्रदेश में जन्मी अरुणिमा सिन्हा की वीडियो दिखाई गई जिसमें बताया गया कि किस तरह उन्होंने एवरेस्ट पर पहुंचने में फतेह हासिल की। उनके 11 अप्रैल 2011 को रेलगाड़ी दुर्घटना में पैर क्षतिग्रस्त हो गए। एक पैर में लोहे की रॉड डाली गई और दूसरा कृत्रिम पैर लगाया गया। इतनी विपरीत स्थिति के बावजूद भी उन्होंने वर्ष 2013 में एवरेस्ट फतह की। इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने बहुत सी बाधाओं और संघर्षों का सामना किया। पर उसके आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ने उनके लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद की। चौथी से सातवीं कक्षा के विद्याथियों का योगाभ्यास करवाया गया। जिसमें मन को नियंत्रण में रखना व स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि होती है।
प्रधानाचार्य डा. गुरदीप ¨सह ने कहा कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति दिमागी विकार का शिकार होता है। उसकी स्थिति पर नियंत्रण नहीं होता इसलिए योग प्रणाली से मानसिक संतुलन बनता है जो हमारी विचार करने की शक्ति एवं भावनाओं में समन्वय लाता है।