Move to Jagran APP

भारत बंद सफल करने के लिए किसानों को एकजुट करेगा संगठन

बुधवार को राष्ट्रीय किसान संगठन हरियाणा की बैठक गुरुद्वारा श्री क

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 09:32 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 09:32 PM (IST)
भारत बंद सफल करने के लिए किसानों को एकजुट करेगा संगठन
भारत बंद सफल करने के लिए किसानों को एकजुट करेगा संगठन

संवाद सहयोगी, डबवाली : बुधवार को राष्ट्रीय किसान संगठन हरियाणा की बैठक गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह

loksabha election banner

सभा में हुई। जिसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी ने शिरकत की। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा की 27 सितंबर को भारत बंद की काल का समर्थन करते हुए पूर्णतय बंद करवाने का आह्वान किया। इस संबंध में रणनीति बनाई गई। संगठन पदाधिकारी शहर तथा गांवों में लोगों को जागरूक करेंगे। बैठक के बाद भाटी ने बताया कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत

है। सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चे ने भारत बंद की काल की है। इसके लिए पदाधिकारी 20 सितंबर को जागरूकता यात्रा करेंगे। इस मौके पर मलकीत खालसा, राकेश नेहरा, छोटू राम सहारण, राजेश लखुआना, सुखविद्र सिंह चंदी, विजय कंबोज, वेदपाल डांगी, बलवीर खालसा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.