नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर नप और दमकल कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल
जागरण संवाददाता, सिरसा: मई माह में राज्य सरकार द्वारा मानी गई मांगों का नोटिफिकेशन जार
जागरण संवाददाता, सिरसा: मई माह में राज्य सरकार द्वारा मानी गई मांगों का नोटिफिकेशन जारी किए जाने की मांग को लेकर नगर परिषद कार्यालय में आज नगर परिषद व दमकल केंद्र के कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की। पांच दिन तक चलने वाली इस क्रमिक भूख हड़ताल के पहले दिन धरने की अध्यक्षता राजेश खिच्चड़ ने की। पहले दिन भूख हड़ताल पर सात कर्मचारी बैठे, जिनमें नगर पालिका कर्मचारी संघ के सचिव मनोज अठवाल, दमकल कर्मी अनिल मुंडाल, राजेंद्र, ¨छद्रपाल, सुभाष, इंद्र¨सह व जगदीश शामिल थे। प्रधान चंद्रशेखर ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चलाए आंदोलन के तहत शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू की गई है। भूख हड़ताल पर बैठने वाले कर्मचारियों को मालाएं पहनाकर बैठाया गया। ये हैं मागें
भाजपा के घोषणापत्र के अनुसार ठेकाप्रथा बंद की जाए।
कच्चे कर्मचारी पक्के हों, समान काम-समान वेतन दिया जाए।
पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। एक्सग्रेसिया अनुग्रह योजना लागू हो।
फायर विभाग में आउटसोर्सिंग नियमों में ढील देकर फायर आप्रेटर के पदों पर समायोजित करवाए जाएं, नियमित कर्मचारियों को पदोन्नति मिले।
तृतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 100-100 गज के प्लाट मिले।
कच्चे कर्मचारियों का वेतन 15000 रुपये किया जाए और प्रति वर्ष 10 फीसद वेतन वृद्धि की जाए।