Move to Jagran APP

रात्रि के समय धुंध, सुबह ठंड तो दोपहर को धूप ने दी थोड़ी राहत

जागरण संवाददाता सिरसा बुधवार को मौसम के अंदर बार बार बदलाव आता रहा है। मंगलवार रा˜ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 06:19 AM (IST)
रात्रि के समय धुंध, सुबह ठंड तो दोपहर को धूप ने दी थोड़ी राहत

जागरण संवाददाता, सिरसा: बुधवार को मौसम के अंदर बार बार बदलाव आता रहा है। मंगलवार रात्रि को धुंध का असर रहा। बुधवार को सुबह तड़के से धुंध का असर कम हुआ। इसके बाद ठंड के कारण ठिठुरन बढ़ गई। वहीं दोपहर के बाद धूप निकाली। धूप निकालने से ठंड से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा।

loksabha election banner

समय समय पर बदलता रहा तापमान

मंगलवार रात्रि 12 बजे को 7 डिग्री तापमान रहा। रात्रि को 1 बजे से 5 बजे तक तापमान 8 डिग्री पर ही ठहरा रहा। इसके बाद 7 डिग्री तापमान हो गया। 6 बजे फिर से तापमान 8 डिग्री हो गया। इसके आधा घंटे बाद तापमान 7 डिग्री हो गया। जो 9:15 बजे तक रहा। इस समय के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हुई। 11::30 बजे सूर्य दिखाई देने लगा। जिससे तापमान बढ़कर 9 डिग्री हो गया। जैसे जैसे सूर्य निकाला। 12:30 बजे से 1:30 बजे तक तापमान 10 डिग्री हो गया। वहीं इसके बाद तापमान 11 डिग्री व दोपहर को 2:30 बजे तापमान 12 डिग्री तक हो गया।

शाम को फिर से बढ़ी ठिठुरन

शाम के 4:15 से तापमान में फिर से गिरावट शुरू हो गई। इस समय तापमान 11 डिग्री हो गया। शाम को 5 बजे तापमान 10 डिग्री हो गया। जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी। ठंड बढ़ने से शाम के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या कम नजर आने लगी। दुपहिया वाहनों पर लोग गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आए।

ठंड के चलते स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित

शिक्षा विभाग ने ठंड का मौसम देखते हुए सरकारी व निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अवकाश को लेकर स्कूल इंचार्जो को अवगत करवा दिया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा ने बताया कि ठंड ज्यादा होने पर बृहस्पतिवार को सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.