Move to Jagran APP

किसान संघ ने गुडियाखेड़ा में दिया धरना

जागरण संवाददाता, सिरसा: भारतीय किसान संघ सिरसा के पदाधिकारियों द्वारा जल प्रबंधन के लिए ग

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 10:21 PM (IST)
किसान संघ ने गुडियाखेड़ा में दिया धरना
किसान संघ ने गुडियाखेड़ा में दिया धरना

जागरण संवाददाता, सिरसा:

loksabha election banner

भारतीय किसान संघ सिरसा के पदाधिकारियों द्वारा जल प्रबंधन के लिए ग्राम धरना प्रदर्शन अभियान चलाया हुआ है। इस कड़ी में रविवार को संघ के सदस्यों ने गांव गुड़ियाखेड़ा में धरना दिया और किसानों को जल संबंधी मांगों से अवगत करवाया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन कटारिया, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश फौजी, सचिव अमर ¨सह बिश्नोई, कोषाध्यक्ष धनराज यादव, जिला जैविक प्रमुख अमृतपाल शर्मा, जिला युवा प्रमुख गजानंद, महिला संयोजक नारायणी देवी, महावीर, जगदीश, मनीराम, जय¨सह, बेगराज, हरी¨सह, सतपाल, ओमप्रकाश, सुनील, जगमाल, सुशील, जगमाल, सुशील, देवीलाल, हेतराम व अन्य उपस्थित थे।

किसानों को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन कटारिया ने कहा कि पश्चिम व दक्षिण हरियाणा में पानी की बहुत कमी है। यहां रानियां व ऐलनाबाद को डार्क जोन में घोषित कर दिया गया है। घग्घर यमुना ¨लक प्रोजेक्ट के तहत घग्गर यमुना ¨लक प्रोजेक्ट के तहत घग्गर को यमुना पर बांध बनाकर जोड़ा जाए तथा हरियाणा की सभी नदी, नालों, मारकंडा व टांगरी आदि पर बांध बनाए जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.