विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धुंध व अंधेरे में हादसों को रोकने के लिए कालांवाली पुलिस की बड़ी पहल, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर खुद चिपकाए रिफ्लेक्टर

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:22 PM (IST)

कालांवाली यातायात पुलिस ने रात और धुंध में सड़क हादसों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य मालवाहक वाहनों पर चमकदार रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए गए।

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस की पहल, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर।

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस की पहल, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर।

HighLights

  1. यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया

  2. वाहनों पर चमकदार रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाकर दुर्घटनाएं रोकी जा रही हैं

  3. चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया

संवाद सहयोगी, कालावाली। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रात व धुंध के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कालांवाली यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज वीरभान व उनकी टीम ने मुख्य मार्गों से गुजरने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों, कृषि वाहनों और अन्य मालवाहक वाहनों के पीछे चमकदार रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए।

अभियान के तहत पुलिस टीम ने सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर चल रहे धीमी गति के व भारी वाहनों को रोककर स्वयं उनके पिछले हिस्से पर रिफ्लेक्टर चिपकाए।

विशेष रूप से बोरियों से लदी ट्रालियों और कृषि उपकरणों पर स्टिकर लगाए गए ताकि रात के अंधेरे या कम दृश्यता में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ये दूर से ही स्पष्ट नजर आ सकें।

इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज वीरभान ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए अपील की कि वे अपने वाहनों की हेडलाइट, बैक लाइट, इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर हमेशा दुरुस्त रखें तथा ओवरलोडिंग से बचें।

उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की थोड़ी सी सतर्कता और वाहनों पर लगे रिफ्लेक्टर कई कीमती जिंदगियों को सड़क हादसों से बचा सकते हैं। यातायात पुलिस की इस जनहितैषी पहल की स्थानीय लोगों व राहगीरों ने सराहना की। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।