प्रदेश में बीजेपी की बजाय जेजेपी ही विकल्प : दुष्यंत चौटाला
जींद उपचुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी
जागरण संवाददाता, सिरसा :
जींद उपचुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बजाय प्रदेश में जननायक जनता पार्टी एक विकल्प है। हरियाणा में जेजेपी को परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है। उक्त उद्गार सांसद दुष्यंत चौटाला ने सिरसा में पार्टी के जिला कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहे। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान ¨सह, जिलाध्यक्ष अमीर चावला सहित पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 28 फरवरी तक संगठन के कामों को पूरा किया जाएगा। प्रदेश में 22 जिलों में पार्टी के कार्यालय खोले जाएंगे। प्रदेश में अन्य पार्टी से गठबंधन के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए पार्टी की नेशनल एक्जिक्यूटिव के तीन सदस्यों को जिम्मेवारी दी गई है।
इनेलो नेता अभय चौटाला पर तं•ा कसते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें तो सपने में भी जेजेपी दिखती है। प्रदेश के बजट सत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश से फसलों के नुकसान और दवा घोटाले पर उनके विधायकों को बात रखने का मौका मिले। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा द्वारा अपने बैनर पर प्रदेशाध्यक्ष न लिखने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका जवाब तो अशोक अरोड़ा दे कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष लिखना क्यों छोड़ा।