विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार की विफलता के कारण जाट आंदोलन, हिंसा का माहौल : हुड्डा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 18 Mar 2017 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 08:09 PM (IST)

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि जाट अांदोलन राज्‍य सरकार की विफलता के कारण हो रहा है। राज्‍य में हिंसक माहौल बना हुआ है।

सरकार की विफलता के कारण जाट आंदोलन, हिंसा का माहौल : हुड्डा
सरकार की विफलता के कारण जाट आंदोलन, हिंसा का माहौल : हुड्डा

जेएनएन, सिरसा। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता आैर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि जाट आंदोलन राज्‍य सरकार की विफलता के कारण हो रहा है। राज्‍य में हिंसा को माहौल बना हुआ है और लोगों में इससे दहशत है। इस माहौल के लिए राज्‍य की भाजपा सरकार जिम्‍मेदार है।

हुड्डा शनिवार को जिले के गांव दरबां कलां में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल के बेटे की है। हुड्डा ने जाट आंदोलन राज्‍य सरकार के रवैये पर सवाल उठाए और इसे गैरजिम्‍मेदार करार दिया। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

यह भी पढ़ें: जाट आंदोलन: बातचीत के रास्ते हुए बंद, केंद्र सरकार कर सकती है मध्‍यस्‍थता

उन्‍होंने कहा कि भाजपा के नेत लगातार प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। भाजपा राज्‍य का माहौल खराब कर जातीय उन्‍माद फैलाने फैलाना चाहती है। जाट आंदोलन कोे लेकर राज्‍य सरकार और भाजपा का रवैया बस तनाव पैदा करना है। वार्ता के नाम पर जिस तरह की तमाशाबाजी हो रही है उससे माहाैल लगातार तनाव पूर्ण होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जाट आंदोलनः तनाव बढ़ने के बाद कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद, सेना सतर्क

उन्‍हाेंने कहा‍ कि आज राज्‍य में हिंसा का माहौल है और इसके लिए मनाेहर सरकार जिम्‍मेदार है। सरकार ने पिछले साल जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से भी सबक नहीं लिया।