Move to Jagran APP

इनेलो में है अंदरूनी गुटबाजी : तंवर

संवाद सूत्र, नाथूसरी चौपटा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश्

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 09:57 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 09:57 PM (IST)
इनेलो में है अंदरूनी गुटबाजी : तंवर

संवाद सूत्र, नाथूसरी चौपटा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा शासन से पूरी तरह से दुखी हो चुकी है। जय जवान जय किसान का नारा देने वाली भाजपा सरकार के राज में किसानों पर लाठियां चलाई जा रही हैं और सीमा पर सैनिक मारे जा रहे हैं। डा. तंवर रविवार को चौपटा में युवा कांग्रेस नेता सुनील बैनीवाल जमाल की ओर से आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने कहा कि भाजपा के साथ इनेलो मिली हुई है। इनेलो बी टीम की तरह कार्य कर रही है। इनेलो में अंदरूनी गुटबाजी है। इनेलो कंपनी की तरह काम कर रही है। इस पार्टी को जनता के भलाई का कोई लेना देना नहीं है। --किसान चढ़ रहे हैं टंकी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि किसान फसल के मुआवजे के लिए पानी की टंकी पर चढ़ रहे हैं। ऐसे हालत भाजपा सरकार ने पैदा किए हैं। किसानों को अभी तक 2017 का फसल बीमा नहीं मिला है। जिस कंपनी ने बीमा किया। वह बीमा नहीं दे रही है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री बार बार बीमा दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं। अब बारिश ने फिर से फसलों पर फिर कहर बरपा दिया है। सरकार फसलों की विशेष गिरदावरी नहीं करवा रही जिससे किसानों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने आ रहे यूपी के किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उन पर लाठियां बरसाई गईं। इसी प्रकार कभी गेस्ट टीचर्स पर तो कभी आंगनबाड़ी वर्कर्स पर लाठियां भांजी जा रही हैं। --पब्लिक सब जानती है उन्होंने कहा कि पब्लिक सब जानती है कि कौन सी पार्टी देश व प्रदेश का भला कर सकती है। चार राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी। हरियाणा में भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है और बूथ सहयोगी बनाए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस नेता सुनील बैनीवाल ने कहा कि मैंने जनता की लड़ाई व हक के लिए राजनीति में कदम रखा है। हमेशा आपकी सेवा के लिए हाजिर रहूंगा। उन्होंने हलका ऐलनाबाद की मांगों का मांग पत्र पढ़ा और डॉ. अशोक तंवर को सौंपा। कांग्रेस अध्यक्ष का सम्मान का प्रतीक हल भेंट किया गया और रैली में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। डा. अशोक तंवर ने घोषणा की है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार हरियाणा में जनसंपर्क अभियान नौ अक्तूबर से शुरू किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, होशियारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश केहरवाला, आनंद बियाणी, कुलदीप गदराना, नवीन केडिया, विकास हंजीरा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.