न्यूनतम तापमान घटने से बढ़ी ठिठुरन
जागरण संवाददाता सिरसा मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह के सम
जागरण संवाददाता, सिरसा: मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह के समय धुंध छाई रही जिससे दृश्यता 100 मीटर रही। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में सूर्य निकलने से ठंड का असर थोड़ा कम हुआ। वहीं शाम होने के साथ ही सर्दी में भी बढ़ोतरी होने लगती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। 2 डिग्री गिरा तापमान
सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा रहा। इससे न्यूनतम तापमान में कमी आई। जिससे लोग ठंड में ठिठुरते हुए नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। धुंध से कुछ नहीं दिया दिखाई
बृहस्पतिवार रात्रि को हलकी धुंध का असर रहा। शुक्रवार सुबह तड़के से ही धुंध का असर बढ़ने लगा। धुंध के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इससे ²श्यता 100 मीटर रही। धुंध रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन दिन में धूप खिलने की वजह से धुंध छंटने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति घटने से अगले 24 घंटों में हल्की धुंध छा सकती है। धुंध के कारण दिन का तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके साथ आगामी दिनों में पाला पड़ने की संभावना बन रही है।