Move to Jagran APP

मानसून की बारिश को देखते हुए धान रोपाई में आई तेजी

जागरण संवाददाता सिरसा मौसम में सोमवार रात्रि को फिर से बदलाव होने की संभावना है। इससे अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 07:30 AM (IST)
मानसून की बारिश को देखते हुए धान रोपाई में आई तेजी

जागरण संवाददाता, सिरसा

loksabha election banner

मौसम में सोमवार रात्रि को फिर से बदलाव होने की संभावना है। इससे अगले 48 घंटे में आंशिक बादल छाने के साथ साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मानसून की बारिश को देखते हुए धान की रोपाई करने में तेजी आई है। रविवार को गर्मी का असर फिर से बढ़ी। जिससे दिनभर उमस से लोग परेशान नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा।

--- किसान कर रहे जुताई व निराई

मानसून की बारिश को देखते हुए किसान धान की रोपाई कर रहे हैं। धान की रोपाई करने में दिन दिनों तेजी आ रही है। धान की रोपाई करने के लिए दूसरे प्रदेशों से भी मजदूर पहुंचने लगे हैं। इसी के साथ किसान कपास की फसल में जुताई व निराई का कार्य कर रहे हैं। जिससे बारिश होने पर फसल की बढ़वार तेजी से हो सके। जिले में धान की करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई होती है।

------

सोमवार को रात्रि के बाद मौसम में बदलाव होगा। इसके बाद 30 जून से 1 जुलाई के बीच आंशिक बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है।

डा. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.