Move to Jagran APP

जिनके वार्डों में इनेलो को दो-दो वोट आए वे कर रहे हैं फैसलें : दिग्विजय

इनेलो से निष्कासित किए गए दिग्विजय ¨सह चौटाला ने कहा है कि चौटाला

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 05:01 PM (IST)
जिनके वार्डों में इनेलो को दो-दो वोट आए वे कर रहे हैं फैसलें : दिग्विजय
जिनके वार्डों में इनेलो को दो-दो वोट आए वे कर रहे हैं फैसलें : दिग्विजय

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

इनेलो से निष्कासित किए गए दिग्विजय ¨सह चौटाला ने कहा है कि चौटाला साहब के जेल जाने से पूर्व तक लोकदल लोगों का दल था और अब तो चंडीगढ़ में बंद कमरों में फैसले किए जा रहे हैं। जो राजनीति में अस्तित्वहीन हैं और जिनके वार्ड में लोकदल को दो से तीन वोट ही मिले हैं वे आज फैसले कर रहे हैं। निष्कासन जैसी बड़ी बातें करते हैं। पार्टी से निष्कासन का पत्र तो वे लोग दे सकते हैं लेकिन चौधरी देवीलाल दिल में बसे हैं उस आस्था को कैसे मिटा पाएंगे।

गांव बकरियांवाली में इनेलो में घट रहे घटनाक्रम पर दिग्विजय ¨सह चौटाला बोलने से नहीं चूके। कहा कि जो उन्हें सुनने में आ रहे हैं उन सब पर दबाव है और दबाव किसी से छिपा नहीं है। लेकिन यहां की जनता बहादुर है और वे ऐसे दबाव सहन नहीं करती। यहां के लोग संघर्ष में हमेशा सही का साथ देते हैं और न्याय के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब डराने धमकाने की राजनीति नहीं चलती। पार्टी के हालात पर बोलते हुए कहा कि उन लोगों को भी कांग्रेसी कहा जा रहा है जिनकी कई पीढि़यां पार्टी के लिए समर्पित रही है और उनकी आत्मा को ठेस पहुंच रही है। पार्टी की मुश्किल की घड़ी में भी वे साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेसी कैसे हो सकते हैं। जन्म लिया तब लोकदली, आंख खुली तब लोकदली और संकल्प लिया था कि जब मृत्यु आए तो चौ. देवीलाल की आस्था के साथ जाएं। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि अब न्याय युद्ध की जरूरत है। पाप का घड़ा भर चुका है। 17 को जींद जरूरत आइयो

ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव जमाल में 16 नवंबर को हरी चुनरी चौपाल का आयोजन होगा जिसमें नैना ¨सह चौटाला मुख्य वक्ता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पहुंचना है। इसके अलावा 17 नवंबर को जींद में पार्टी के महासचिव डा. अजय ¨सह चौटाला ने बैठक बुलाई है। इसी दिन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के अलावा पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन है और सभी को आना है। वे इसका न्योता देने भी आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.