नशा तस्कर की जमानत ली तो खैर नहीं! हरियाणा के गोरीवाला गांव की महापंचायत का 'नो टॉलरेंस' फॉर्मूला
सिरसा के गोरीवाला गांव में नशे के खिलाफ महापंचायत हुई, जिसमें तय हुआ कि नशा तस्करों की कोई जमानत नहीं करवाएगा और ऐसा करने पर जुर्माना व सार्वजनिक अपमान होगा। नशेड़ी युवक और उसके परिवार को गांव से बाहर निकालने का भी फैसला लिया गया, साथ ही युवा गांव की सीमाओं पर पहरा देंगे।

फोटो एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
नशा तस्करों की जमानत कराने पर जुर्माना और सार्वजनिक अपमान होगा।
नशेड़ी युवक व उसके परिवार को गांव से बाहर निकालने का फैसला।
युवा गांव की सीमाओं पर नशे का प्रवेश रोकने को पहरा देंगे।
जागरण संवाददाता, सिरसा। गांव गोरीवाला में सोमवार को दादा भोमिया महाराज के मंदिर में नशे के विरुद्ध महापंचायत हुई। इसमें निर्णय हुआ कि नशा तस्कर की पंचायत या कोई ग्रामीण जमानत नहीं करवाएगा।
किसी ग्रामीण ने जमानत करवाई तो उस पर जुर्माना लगेगा व उसका पोस्टर गांव के चौराहे में लटकाकर शर्मसार किया जाएगा। वकीलों ने भी फैसला सुनाया कि वे नशा तस्कर की जमानत नहीं करवाएंगे।
पंचायत में बताया कि दादा भोमिया मंदिर में चोरी करने वाला युवक नशा करता है। उसे व उसके परिवार को गांव से बाहर निकाला जाएगा। गांव में नशे का प्रवेश रोकने को लठैत युवा गांव की सीमाओं पर पहरा देंगे। महापंचायत का नेतृत्व कर रहे जयपाल बग्गी ने कहा कि नशे से बढ़ते अपराध को देख निर्णय लिए।