दूसरे दिन भी हड़ताल पर रही आशा वर्कर्स
जागरण संवाददाता, सिरसा : सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आशा वर्कर यूनियन क
जागरण संवाददाता, सिरसा : सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आशा वर्कर यूनियन की हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नागरिक अस्पताल पार्क में जिला की आशा वर्कर्स ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान कलावती माखोसरानी ने की। अपने संबोधन में कलावती माखोसरानी, सचिव सिलोचना एवं जिला कैशियर मंजू रानी ने कहा कि प्रदेशभर की बाइस हजार से अधिक आशा वर्कर नोटिफिकेशन जारी किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान आशा वर्कर काम नहीं करेगी और नागरिक अस्पताल प्रांगण में धरना देगी। उन्होंने बताया कि बीते दिवस भी सरकार ने एक सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया है लेकिन जब तक नोटिफिकेशन की कॉपी उनके हाथ में नहीं आ जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के दौरान कालावाली ब्लाक प्रधान नजीरा, दर्शना रानी,मंजू ,प्रवीण, सिरसा से पायल, ममता, राज, सीमा, ¨पकी, सुमन, सीटू नेता विजय ढुकड़ा, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान मंदनलाल खोथ, अशोक पटवारी, किशोर लाल मैहता, अशोक शर्मा, दर्शन सिह ने अपना समर्थन देकर हड़ताली सभा को संबोधित किया।