हॉकी खिलाड़ी सरदारा ¨सह बोले-अभी राजनीति में आने का नहीं कोई इरादा
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सरदारा ¨सह ने कह
जागरण संवाददाता, सिरसा :
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सरदारा ¨सह ने कहा कि राजनीति में आने का अभी कोई इरादा नहीं है। अभी फिलहाल भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप की तैयारी करने में जुटे हुए हैं। सरदारा ¨सह मंगलवार को राजकीय नेशनल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे हुए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजनीति के बारे में विश्व कप व आगे होने वाली प्रतियोगिता के बाद विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व हॉकी कप में भारतीय टीम विजेता बनेगी। क्योंकि भारतीय टीम में सभी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। मैं हॉकी खिलाड़ियों के लिए कार्य करने विचार कर रहा हूं। इसके लिए हॉकी अकादमी खोली जाएगी। एक साल बाद करेंगे शादी
हॉकी खिलाड़ी सरदारा ¨सह से शादी करने के बारे में पूछे गये सवाल पर हंसते हुए कहा शादी तो करनी है। एक साल बाद शादी करूंगा। परिजन भी अब चाहते हैं कि सरदारा ¨सह जल्द शादी के बंधन में बंधे। संघर्ष से आगे बढ़ता गया
एथलीट मीट के उद्घाटन समारोह में कहा कि आज हॉकी में जो मुकाम हासिल किया है। इसके लिए प्रथम कोच डा. बलदेव ¨सह को कभी नहीं भुला पाउंगा। मैंने कभी ¨जदगी में नहीं सोचा था। उनकी प्रेरणा से ही मैं हमेशा संघर्ष करके आगे बढ़ता चला गया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों की तरफ भी छात्र ध्यान दें। लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का कार्य करें।