कबड्डी में हिमालय ने कल्पना चावला ग्रुप को दी मात
संवाद सूत्र ऐलनाबाद: चौ. आरआर मैमोरियल पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
संवाद सूत्र ऐलनाबाद:
चौ. आरआर मैमोरियल पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर खेल इंडिया खेल स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक आत्मा राम झोरड़ मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि खेल हमारी ¨जदगी का अहम हिस्सा है। हमें खेलों में प्रतिभागिता निभानी चाहिए। जिससे शारीरिकि, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके। स्कूल अध्यक्षा सविता सिहाग ने कहा कि खेल से हम अपना व अपने शहर व राज्य का नाम रोशन कर सकते है। प्रधानाध्यापक शीशपाल वर्मा ने लड़कियों को भी खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
100 मीटर दौड़ के मुकाबलों में प्रथम कक्षा के देव, नवदीप व नितिन तथा 200 मीटर दौड़ में नेहा, रितिक व खूशबू प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बैक रेस में कक्षा तीसरी के किशोर, रमजान व राजेन्द्र प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस स्पर्धा के बाद हुए कबड्डी मुकाबलों में हिमालय ग्रुप व कल्पना चावला गु्रप के बीच मुकाबला करवाया गया जिसमें हिमालय ग्रुप ने 30-27 से विजय हासिल की।