कर्मचारियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है सरकार : यादव
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन का कार्यकर्ता सम्म
जागरण संवाददाता, सिरसा :
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन का कार्यकर्ता सम्मेलन बरनाला रोड बिजलीघर में हुआ, जिसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव राजमन्दिर शर्मा ने की । सम्मेलन को विशेष तौर पर प्रांतीय प्रधान कंवर ¨सह यादव ने शिरकत की। अपने संबोधन में प्रांतीय प्रधान कंवर ¨सह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निदान की बजाए एस्मा जैसे कानून लागू करके कर्मचारी वर्ग की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसी प्रकार से केन्द्र की सरकार भी कर्मचारी वर्ग के हितों पर कुठाराघात कर रही है। जिससे कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है।
उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी यूनियन ने पूर्व में आंदोलन किया फिर भी सरकार ने बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के निदान की ओर कोई भी ध्यान नही दिया, जिससे कर्मचारियों में रोष है। आठ-नौ जनवरी की राष्ट्रवायपी हड़ताल में बिजली कर्मचारी बढ़-चढ कर भाग लेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रेस सचिव विजयपाल जाखड़, आडिटर राजकुमार सांगवान, उपमहासचिव महावीर पहलवान, उपमहासचिव जसवंत ¨सह, उप प्रधान महेंद्र कुमार, सदस्य सलाहकार देवी प्रसाद शर्मा, नवनीत, कृष्ण कुमार, शहरी यूनिट प्रधान देवीलाल बिरड़ा, सब अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कुमार, सचिव विकास कुमार, डबवाली यूनिट के प्रधान केवल कृष्ण, सचिव सुरेश कड़वासरा ने भी संबोधित किया।