Move to Jagran APP

ऐतिहासिक होगी गोहाना की सम्मान दिवस रैली: अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, सिरसा : जननायक ताऊ देवीलाल की गोहाना में मनाई जाने वाली 105वीं सम्मान दिवस र

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:26 PM (IST)
ऐतिहासिक होगी गोहाना की सम्मान दिवस रैली: अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, सिरसा : जननायक ताऊ देवीलाल की गोहाना में मनाई जाने वाली 105वीं सम्मान दिवस रैली अभूतपूर्व व ऐतिहासिक होगी। जिसमें मुख्य रूप से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती व नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला शिरकत करेंगे। रैली में बड़ी संख्या में लोग चौ. देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। यह बात इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने डबवाली रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।

loksabha election banner

अशोक अरोड़ा ने बताया कि सम्मान दिवस रैली में कोर्ट की दिक्कत ना हुई तो चौ. ओमप्रकाश चौटाला भी आएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर और बाहर जो कुछ भी घटनाक्रम हुआ वो अच्छा नहीं है। मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस विधायक चौ. देवीलाल के प्रति अपशब्द कह रहे हैं। उन्हें असली तकलीफ बसपा इनेलो के गठबंधन से है। अगर वे दलित हितैषी है तो उन्हीं की पार्टी के दलित अध्यक्ष की गर्दन तोड़ी गई तब उन्होंने आवाज नहीं उठाई और न ही गोहाना में दलितों के घर जलाए गए तब आवाज उठाई। उन्होंने बताया कि मायावती साफ कह चुकी है कि कांग्रेस से उनका कोई गठबंधन नहीं होगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब : दुष्यंत चौटाला

सांसद दुष्यंत ¨सह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है जबकि गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। कनीना में जो घटनाएं घटित हुई, 82 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास मात्र तीन फोटो को छोड़कर कोई सुराग नहीं है। मुख्यमंत्री पुलिस की अलग यूनिट बनाकर महिला सुरक्षा के दावे कर रहे हैं जबकि हरियाणा दुष्कर्म और अपराध के मामलों में टॉप फाइव राज्यों में है। भाजपा के लोग ही प्रदेश में नशे से जुड़े हुए है। हाल ही में भाजपा समर्थित एक व्यक्ति के पास कई किलो नशीला पदार्थ मिला था। प्रदेश में नशा बढ़ रहा है गुरुग्राम नशे का हब बन गया है।

उन्होंने बताया कि बसपा की तरह इनेलो भी वालंटियर फोर्स बनाएगी, जो संगठन को नई ताकत देगी। गोहाना में होने वाली सम्मान दिवस रैली को लेकर पहले की तुलना में तीन गुणा बढ़ा करीब 350 एकड़ का मैदान तैयार किया गया है। 2500 पार्टी कार्यकर्ता सेवा में लगेंगे। जिला स्तर पर इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं की बैठकें की जा रही है।

इस अवसर पर बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत, विधायक मक्खन लाल ¨सगला, विधायक राम चंद्र कंबोज, पूर्व मंत्री भागी राम, इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, बसपा लोकसभा प्रभारी लीलू राम, जिलाध्यक्ष र¨वद्र बाल्यान उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.