Move to Jagran APP

पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला का निधन

संवाद सूत्र, खारियां : गांव केहरवाला निवासी पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला का शनिवार देर र

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 06:40 PM (IST)
पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला का निधन
पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला का निधन

संवाद सूत्र, खारियां : गांव केहरवाला निवासी पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला का शनिवार देर रात्रि निधन हो गया। पूर्व विधायक 20 दिन से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ गांव रामबाग में दोपहर बाद 4 बजे किया गया। अंतिम संस्कार में राजनीतिक, सामाजिक संगठन और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

loksabha election banner

पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला हरको बैंक के चेयरमैन बने व सन 1995 में कांग्रेस पार्टी की टिकट मिली जिस पर जीत हासिल कर वे कांग्रेस के विधायक बने। लंबे समय तक कांग्रेस में रहकर आम आदमी की आवाज उठाते रहे। बाद वे भाजपा में शामिल हो गए और वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। अंतिम यात्रा में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन रेणू शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन शिशपाल कंबोज, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, नगरपालिका रानियां के वाइस चेयरमैन गो¨वद पोपली, एडवोकेट चाननराम नुहियां, पालाराम कंबोज, हेतराम कडवासरा, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश केहरवाला, ठाकुर पुष्पेन्द्र ¨सह, सरपंच प्रतिनिधि राजीव केहरवाला, तहसीलदार संजय चौधरी, सरपंच बलदेव बैनिवाल, पिन्टू कालड़ा, संदीप पोपली व अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.