Move to Jagran APP

18 तक कोहरा रहेगा, तापमान में होगी गिरावट

जागरण संवाददाता, रोहतक : पिछले तीन दिनों से निकल रही तेज धूप का प्रभाव शनिवार को बादलो

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 08:51 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 08:51 PM (IST)
18 तक कोहरा रहेगा, तापमान में होगी गिरावट
18 तक कोहरा रहेगा, तापमान में होगी गिरावट

जागरण संवाददाता, रोहतक : पिछले तीन दिनों से निकल रही तेज धूप का प्रभाव शनिवार को बादलों ने कम कर दिया। दिन में धूप हलकी निकली। आसमान में बादल छाए रहे। यही कारण रहा कि पिछले दो-तीन दिनों के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब 18 जनवरी तक फिर से कोहरा होने के आसार हैं। दिन के तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम यानि रात्रि के तापमान में गिरावट हो सकती है।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि पिछले तीन दिनों से कड़ी धूप निकल रही थी। यही कारण था कि तापमान में नमी कम थी। अब कोहरे के साथ ही नमी भी बढ़ने के आसार बन गए हैं। विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि कोहरा सुबह के वक्त ज्यादा रहेगा। दिन में हलकी धूप रहेगी। जबकि शाम के वक्त बादल हो सकते हैं। इसके साथ ही रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। जबकि दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 13 से 18 जनवरी तक संभावित तापमान

दिनांक : न्यूनतम : अधिकतम

12 : 8 : 19

13 : 6 : 20

14 : 6 : 20

15 : 7 : 19

16 : 7 : 20

17 : 6 : 21

18 : 6 : 21 नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.