देसूजोधा में मिट्टी के तोंदे नीचे दबकर मजदूर की मौत
गांव देसूजोधा में पुराने कुएं से ईंटें निकालते समय मिट्टी का तोंदा
संवाद सहयोगी, डबवाली:
गांव देसूजोधा में पुराने कुएं से ईंटें निकालते समय मिट्टी का तोंदा गिरने से मजदूर सुखदेव ¨सह की मौत हो गई। शव को डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में बने शव गृह में रखा गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। गांव देसूजोधा निवासी सुखदेव ¨सह (30) शनिवार को जोगेवाला रोड पर स्थित किसान जगदेव ¨सह के खेत में बने पुराने कुएं से ईंटें बाहर निकाल रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी लक्ष्मी भी लगी हुई थी। वह करीब 20 फुट गहराई पर ईंटें बाहर निकाल रहा था। उसकी पत्नी कुएं के बाहर थी। शाम करीब 5 बजे मिट्टी का तौंदा सुखदेव पर जा गिरा उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। गांव के गुरुद्वारा में मुनादी सुनकर ग्रामीण मौका पर जुट गए। जेसीबी के जरिए मिट्टी हटाने का कार्य शुरू हुआ। सूचना पाकर डीएसपी किशोरी लाल, शहर थाना प्रभारी कैलाश चंद मौका पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया। उपचार के लिए उसे डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में लेजाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं।