सिरसा में रिश्ते हुए तार-तार! नशे में दामाद ने विधवा सास के साथ किया दुष्कर्म, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती
हरियाणा के सिरसा (Sirsa Crime) में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में एक दामाद ने अपनी ही 60 वर्षीय विधवा सास के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित सास के शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपी के चार बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी दामाद की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, सिरसा। Haryana Crime: सिरसा के एक गांव में दामाद ने 60 वर्षीय विधवा सास से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित सेबू के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। आरोपित की तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार जिले के एक गांव में रहने वाले 44 वर्षीय आरोपित सेबू की पत्नी एक माह पहले घर से लापता हो गई।
शराब के नशे में सास से किया दुष्कर्म
आरोपित के चार बच्चे है। बच्चों ने अपने लालन पोषण के लिए नानी को फोन किया। जिसके बाद पीड़िता उनकी परवरिश के लिए आ गई। 27 अप्रैल की रात को बच्चों के सो जाने के बाद आरोपित ने अपनी सास के साथ शराब के नशे में दो घंटे तक दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें- हुड्डा और वाड्रा को मुश्किलों में डालने वाले IAS अशोक खेमका आज होंगे सेवानिवृत्त, ये 9 अधिकारी भी होंगे रिटायर
उसने पीड़िता को कहा कि उसकी बेटी घर छोड़कर चली गई है, अब तुम ही मेरी पत्नी हो। घटना के बाद पीड़िता ने अगली सुबह पड़ोसन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने फोन करके डायल 112 को बुलाया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर बयान दर्ज किए। बडागुढा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।