विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के सिरसा में नशे ने ली दो युवकों की जान, घरों में मिले दोनों के शव

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:25 AM (IST)

कालांवाली गांव में नशे की लत के कारण 25 वर्षीय राकेश और सुखप्रीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों अपने घरों में मृत पाए गए, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के सिरसा में नशे ने ली दो युवकों की जान। सांकेतिक फोटो

हरियाणा के सिरसा में नशे ने ली दो युवकों की जान। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. कालांवाली में नशे से दो युवकों की संदिग्ध मौत।

  2. राकेश और सुखप्रीत अपने घरों में मृत पाए गए।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, सिरसा। कालांवाली गांव में नशे की लत ने दो और युवकों की जिंदगी छीन ली। गांव में 25 वर्षीय राकेश और सुखप्रीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों अपने-अपने घरों में मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, राकेश और सुखप्रीत दोनों लंबे समय से नशे के आदी थे। बताया जा रहा है कि वे इंजेक्शन के माध्यम से नशे का सेवन करते थे और अक्सर साथ ही नशा करते थे। दोनों अविवाहित ñथे। राकेश की एक बहन विवाहित है, जबकि उसका एक भाई भी नशे की गिरफ्त में बताया जा रहा है। वहीं, सुखप्रीत के परिवार में दो भाई हैं। उसका छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।

गांव में एक ही दिन दो युवकों की मौत से शोक और चिंता का माहौल है। गौरतलब है कि कालांवाली क्षेत्र में इससे पहले भी नशे के कारण कई युवाओं की जान जा चुकी है। इसके बावजूद युवा पीढ़ी में नशे की लत का बढ़ता दायरा गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों मौतों के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।