72 घंटों तक आधे शहर को नहीं हो पाएगी पेयजल आपूर्ति
जनस्वास्थ्य विभाग चौहान नगर तथा रामनगर कॉलोनी में स्थित बु¨स्टग को नई प
संवाद सहयोगी, डबवाली :
जनस्वास्थ्य विभाग चौहान नगर तथा रामनगर कॉलोनी में स्थित बु¨स्टग को नई पेयजल लाइन के जरिए कालांवाली टी-पॉइंट पर स्थित जलघर से जोड़ने जा रहा है। इसके कारण 18 से 20 जनवरी तक करीब आधे शहर की पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। करीब 30 साल पुरानी पेयजल पाइप के जरिए दोनों बू¨स्टग मुख्य जलघर से जुड़े हुए थे। खस्ता हाल पाइप के कारण हर रोज पेयजल व्यर्थ बह जाता था। पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए विभाग नई पाइप से कनेक्शन करके पुरानी पाइप को बंद कर देगा। इस कार्य में करीब 72 घंटे लगेंगी। जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सतपाल रो•ा के अनुसार पेयजल आपूर्ति 18 जनवरी को बंद कर दी जाएगी। हालांकि सुबह पेयजल आपूर्ति होगी। उसके बाद अगली पेयजल आपूर्ति 21 जनवरी को सुबह होने की उम्मीद है। नई लाइन से पेयजल आपूर्ति शुरु होने से टेल पर बसे इलाकों को फायदा होगा। वहीं पेयजल की बर्बादी बचेगी। कनिष्ठ अभियंता के अनुसार उपरोक्त कार्य से पुराने जलघर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। ये इलाके होंगे प्रभावित
चौहान नगर बु¨स्टग स्टेशन : चौहान नगर, धालीवाल नगर, जवाहर नगर, गुरुनानक नगरी, राजीव नगर, रविदास नगर, गूगामेड़ी, प्रेमनगर, नगर सुधार मंडल पार्क इलाका।
रामनगर कॉलोनी बू¨स्टग स्टेशन : कॉलोनी रोड, आदर्श नगर, एकता नगरी, बस स्टैंड रोड। यहां संपर्क कर सकते हैं
जनस्वास्थ्य विभाग ने जनहित में दो मोबाइल नंबर जारी किए हैं। चौहान नगर बु¨स्टग स्टेशन से संबंधित इलाके 70275-02612 तथा रामनगर कॉलोनी बू¨स्टग स्टेशन से संबंधित इलाके 70275-07224 पर पूछताछ कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तय समयावधि के बाद अगर पेयजल संबंधी कोई शिकायत है तो उपरोक्त नंबरों से संपर्क किया जा सकता है।