दूसरे दिन भी जारी रहा जनस्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना
जागरण संवाददाता, सिरसा : हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा रा
जागरण संवाददाता, सिरसा : हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ का जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता मंडल नं. 2 के खिलाफ दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने धरना दिया और नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता चानन राम प्रदेश संगठन सचिव ने की व धरने का संचालन हरिकिशन कुतिनिया ने की। धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारी विरोधी रवैया अपना रही है जिससे प्रदेश में लाखों कर्मचारियों को आंदोलन की राह पर चलना पड़ रहा है। धरने को जिला सचिव गुरदीप ¨सह, जमना प्रसाद, सीवरमैन शाखा प्रधान विनोद कुमार, जिला प्रधान तेलू राम लुगरिया, ऐलनाबाद के सचिव कृष्ण लाल जालप, बीएंडआर शाखा के सचिव राम¨सह गिल, सिरसा शाखा के प्रधान ललित गुर्जर, सचिव भाल ¨सह जाखड़, डबवाली प्रधान धर्मेंद्र कुमार, सचिव रामचंद्र, भारतीय मजदूर संघ सिरसा के जिला मंत्री नंदन ¨सह टडियाल, फुसा राम, रतन लाल दड़बा, प्रेम परोचा, नीटू सैनी, श्याम लाल शर्मा आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। कर्मचारियों ने कहा कि कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य मंडल नं. 2 सिरसा को चेतावनी दी कि समय रहते जायज मांगों का समाधान शीघ्र करें अन्यथा यह आंदोलन जिला स्तर पर होगा तथा सोमवार से कर्मचारी क्रमिक अनशन करने को मजबूर होंगे।
--------------
वहीं कर्मचारियों की मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी नेता सोहन ¨सह रंधावा की अध्यक्षता में भी कर्मचारियों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा बंद हो, वेतन खातों में आए और फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को सारा सामान उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर कृपा शंकर त्रिपाठी व अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित थे।