Move to Jagran APP

शिक्षा के साथ दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगार

सिरसा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 05:59 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 05:59 AM (IST)
शिक्षा के साथ दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगार

जागरण संवाददाता, सिरसा : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए प्रदेश के 22 जिलों में एक-एक स्कूल में वीटा बूथ खोला जाएगा। इसमें होने वाली आमदनी का 75 फीसद राशि दिव्यांग विद्यार्थी व 25 फीसद राशि स्कूल के विकास में खर्च होगी। स्कूलों में बूथ खोलने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के सभी जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी किए है।

loksabha election banner

---

स्वयं सहायता समूह का होगा गठन

स्कूलों में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा। इस समूह में कुल 14 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इसमें स्कूल के अंदर पढ़ने वाले 8 दिव्यांग विद्यार्थी, 4 सामान्य विद्यार्थी, एक विशेष अध्यापक व एक अभिभावकों को शामिल किया जाएगा। वीटा बूथ का संचालन समूह द्वारा किया जाएगा। इसमें बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी करने के बाद दूसरे विद्यार्थियों को समूह में शामिल किया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने बूथ खोलने के लिए शहर के स्कूलों का चयन किया गया है। इसके लिए पहले से ही जिला परियोजना अधिकारी से जानकारी मांगी गई।

---

प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक स्कूल के अंदर वीटा बूथ खोला जाएगा। इसका संचालन की जिम्मेवारी स्वयं सहायता समूह की होगी। इससे होने वाली आमदनी 75 फीसद दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी। जबकि 25 फीसद राशि स्कूल के विकास में खर्च होगी।

- कृष्ण गोपाल शुक्ला, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अधिकारी, सिरसा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.