Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यही है असली इंसानियत...', पंजाब में भीषण बाढ़ के बीच राम रहीम ने लोगों से की खास अपील

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 02:24 PM (IST)

    डेरा सच्चा सौदा समाज हमेशा समाज भलाई के कार्यों में आगे रहा है। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित पंजाब सहित देश के कई राज्यों के लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि डेरा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तैयार है और प्रशासन से राहत कार्य तेज करने का आग्रह किया।

    Hero Image
    बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया डेरा सच्चा सौदा।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। डेरा सच्चा सौदा समाज भलाई के कार्यों में सदैव अग्रणी रहता है। जब भी देश में किसी प्रकार की आपदा आती है तो डेरा की संगत बढ़-चढ़कर सेवा के लिए आगे आती है।

    रविवार को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब सहित देश के कई राज्यों में बाढ़, लैंड स्लाइड से प्रभावित लोगों की जानमाल व सुरक्षा की सलामती के लिए व जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में बादल फटने और वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में मृत लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेरा प्रमुख ने कहा कि इस कठिन समय में हम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तैयार हैं। उनकी पीड़ा हम सबकी पीड़ा है। उन्होंने कहा हजारों गांवों में लाखों एकड़ खेती प्रभावित हुई और असंख्य परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

    किसानों की फसल और पशुधन का भी बड़ा नुकसान हुआ है। हम प्रशासन से भी आग्रह करते हैं कि राहत और बचाव कार्य और तेज किए जाएं तथा प्रभावित परिवारों और किसानों के लिए मुआवजा और पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए।

    साथ ही सभी प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ और पुलिस के वीर जवानों को भी साधुवाद दिया, जो दिन-रात राहत कार्यों में लगे हैं। डेरा प्रमुख संगत को प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि जरूरत के समय एक-दूसरे की सहायता करना ही सच्ची इंसानियत है। उन्होंने बताया कि डेरा के सेवादार व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी पहले से ही पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं।