सिरसा में साइकिल-बाइक की टक्कर, महिला की मौत और तीन घायल
डबवाली के शेरगढ़ गांव के पास साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन ...और पढ़ें
-1793908141127_m.webp)
हादसे में महिला की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
साइकिल-मोटरसाइकिल टक्कर में एक महिला की हुई मौत।
हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, शव मोर्चरी में।
संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। डबवाली के गांव शेरगढ़ के पास साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम गांव चौटाला निवासी मोना अपनी बेटी सोना और दामाद पवन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर डबवाली से अपने गांव वापस लौट रही थी। मोटरसाइकिल उनका दामाद पवन चला रहा था। इसी दौरान गांव शेरगढ़ के टी-प्वाइंट के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक साइकिल से टक्कर हो गई। जिससे वह रोड पर गिर गए।
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत चारों घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला मोना को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दंपती और साइकिल सवार व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शुक्रवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।