सरकारी बसों पर महिलाओं की फ्री यात्रा शुरू होते ही बस स्टैंड पर लगी भीड़
जागरण संवाददाता सिरसा रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए पहुंचने वाली महिल
जागरण संवाददाता, सिरसा : रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए पहुंचने वाली महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार की ओर महिलाओं और बच्चों को फ्री यात्रा करवाई जा रही है। जोकि बुधवार दोपहर 12 बजे से बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक दी जाएगी। ऐसे में दोपहर 12 बजते ही बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। इसके लिए रोडवेज की और से कई रूटों पर स्पेशल बसें भी लगाई गई है। जोकि अधिक भीड़ होने पर महिलाओं को गंतव्य तक पहुंचाएगी।
वहीं रोडवेज बसों में सवार होने के लिए महिलाओं की भी काफी संख्या बस स्टैंड में पहुंचना शुरू हो चुकी है। महिलाएं भी समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जल्दी में बसों में सवार होती हुई नजर आ रही है। ऐसे में कई महिलाएं तो बस में सवार होने के लिए बस स्टैंड पर बस का इंतजार करती हुई नजर आ रही है। 15 साल के बच्चे की भी फ्री है यात्रा
हरियाणा सरकार के द्वारा महिलाओं और 15 साल तक बच्चे को फ्री यात्रा करवाई जा रही है। फ्री सर्विस 36 घंटे के लिए महिला व बच्चों को फ्री में सर्विस दी जा रही है। इसका लाभ महिलाएं लाभ उठाती हुई नजर आ रही है। महिलाएं भी बच्चों को साथ लेकर पहुंच रही है।