कांग्रेस के भारत बंद को मिलेगा देश की जनता का समर्थन
जागरण संवाददाता, सिरसा : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी जयपाल ¨सह लाली, प्र
जागरण संवाददाता, सिरसा : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी जयपाल ¨सह लाली, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में दावा किया कि 10 सितंबर के भारत बंद को जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्योंकि लोग भाजपा शासन से तंग आ चुके हैं। महंगाई के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल के हर रोज बढ़ रहे दामों ने जनता की आर्थिक रूप से कमर तोड़ कर रख दी है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने साढ़े 4 साल में डीजल-पेट्रोल पर टैक्स लगाकर 11 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का मुनाफा कमाया है। डीजल पेट्रोल की कीमतें हर रोज बढ़ने से आम जनता, मध्यम वर्ग, किसान, ट्रांसपोर्टर, छोटे कारोबारी भारी आर्थिक बोझ से कराह रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मई 2014 में यूपीए सरकार के दौरान भारत में डीजल 55.49 रुपये व पेट्रोल 71.41 रुपये प्रति लीटर था जबकि मोदी सरकार में डीजल-पेट्रोल देश में क्रमश: 71.55 व 79.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जो देश की जनता से सरासर सरकारी लूट है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि राफेल डील में भारी घपला है। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों में हर रोज नये नये घोटाले सामने आ रहे है। मोदी की नीतियां बुरी तरह से असफल हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन सब बातो को लेकर देश की जनता में भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ व्यापक आक्रोश है और देश की जनता 10 सितम्बर को भारत बंद करके अपने रोष को व्यक्त करेगी। इस मौके पर भूपेश मेहता, रणधीर ¨सह नम्बरदार, श्याम लाल मेहता, मलकीयत ¨सह रंधावा, लादूराम पूनिया, उर्मिल भारद्वाज, दलीप बिश्नोई, जगदीश कम्बोज, गोपाल कम्बोज, धर्मपाल खोखर, सुमित्रा यादव, मांगेराम मांडिया आदि उपस्थित थे।