गड़बड़ियों पर सीएम सख्त, ठेकेदार पर एफआइआर एक्सईएन, जेई व एमई को निलंबित करने के आदेश
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सिरसा में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
-1795416859699_m.webp)
पंचायत भवन सभागार में ग्रीवेंस की बैठक के दौरान शिकायत सुनते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
HighLights
सीएम नायब सैनी ने सिरसा में जनसुनवाई की अध्यक्षता की
ठेकेदार पर एफआईआर, एक्सईएन व अन्य अधिकारी निलंबित
पुलिस भर्ती प्रक्रिया व अन्य विभागों में नई भर्तियां जल्द
जागरण संवाददाता, सिरसा। पंचायत भवन में रविवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई के बाद अधिकारियों व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में 15 शिकायतों में से 13 का निपटारा किया गया, दो को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा।
सीएम ने कहा कि कुछ मामलों में अधिकारियों व ठेकेदारों की खामियां सामने आई हैं। संबंधित ठेकेदार पर एफआइआर दर्ज करने, उससे रिकवरी करने और ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। मिलीभगत और काम में लापरवाही के मामले में एक्सईएन को निलंबित किया गया है।
डीएमसी का एक माह का वेतन काटने व एक जेई और एक एमई को निलंबित करने के आदेश भी दिए हैं। युवाओं को रोजगार देने के सवाल पर सीएम ने बताया कि प्रदेश में करीब 5600 पुलिस पदों के लिए फाइनल टेस्ट प्रक्रिया चल रही है।
प्रयास है इनके परिणाम दिसंबर तक आ जाएं। अन्य विभागों की भर्तियों के साक्षात्कार भी शुरू होंगे व नई भर्तियों का कैलेंडर जारी होगा। सीडीएलयू की 52 एकड़ भूमि के विवाद पर सीएम ने कहा कि सरकार बिल्डरों संग मिलकर काम नहीं करती।
सीएम ने नगर परिषद से जुड़े मामले में कार्रवाई पर कहा कि मामला दो माह से ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में आ रहा था और उसी के आधार पर कार्रवाई की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।