विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम फ्लाइंग ने तेल गोदाम व रसगुल्ला प्लांट में की जांच, एक क्विटल खराब रसगुल्ले व गुलाब जामुन नष्ट करवाए

By JagranEdited By:
Published: Wed, 11 Nov 2020 06:38 AM (IST)

जागरण संवाददाता सिरसा सीएम फ्लाइंग सीआइडी व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार

सीएम फ्लाइंग ने तेल गोदाम व रसगुल्ला प्लांट में की जांच, एक क्विटल खराब रसगुल्ले व गुलाब जामुन नष्ट करवाए
सीएम फ्लाइंग ने तेल गोदाम व रसगुल्ला प्लांट में की जांच, एक क्विटल खराब रसगुल्ले व गुलाब जामुन नष्ट करवाए

जागरण संवाददाता, सिरसा : सीएम फ्लाइंग, सीआइडी व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार शाम को शहर में दो जगहों पर दबिश दी। टीम ने रंगड़ी रोड पर शंकरलाल राधेश्याम के गोदाम में छापा मार कर सरसों के तेल के सैंपल लिए। टीम ने मौके से कोमल ब्रांड तेल के सीलबंद व खुले तेल के सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने कंगनपुर रोड पर देवीलाल पार्क के निकट गली में स्थित रसगुल्ला प्लाट में पहुंचकर मिठाइयों के सैंपल लिये। टीम ने इस दौरान प्लांट में टीन व बड़े पतीलों में भरे रसगुल्ले, गुलाब जामुन इत्यादि में कीड़े व मच्छर मक्खी मिलने पर करीब एक क्विटल मिठाई को गड्ढा खोदकर नष्ट करवा दिया। टीम ने यहां से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, रसभरी तथा खोआ के सैंपल लिए। -------------------- सीएम फ्लाइंग की टीम उपनिरीक्षक राजेश कुमार व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के इंचार्ज डा. अरविदजीत सिंह की अगुवाई में जांच करने पहुंची। रंगड़ी रोड स्थित सरसों के तेल प्लांट में टीम ने करीब 2300 लीटर तेल बरामद किया। तेल कोमल ब्रांड की पैकिग में भी था। टीम ने वहां से तेल के सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने कंगनपुर रोड पर श्री राधे रसगुल्ला प्लांट में जांच की। टीम ने यहां स्टॉक की हुई मिठाइयों की जांच की। टीम ने यहां तीन क्विटल रसगुल्ले, दो क्विटल गुलाब जामुन व एक क्विटल मावा बरामद किया। जिस पर टीम ने बड़ी मात्रा में मिठाइयों में मच्छर मक्खियां पड़ी मिली। जिसके बाद टीम ने प्लांट में ही गड्ढा खोदवा कर करीब एक क्विटल मिठाई नष्ट करवा दी। टीम ने यहां से विभिन्न मिठाइयों के सैंपल लिए। टीम ने प्लांट संचालक कार्तिक से प्लांट चलाने के संबंध में लाइसेंस मांगा तो उसने बताया कि उसने आज ही लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। ------------- 17 अक्टूबर को ही शुरू किया था प्लांट कंगनपुर रोड पर रसगुल्ला प्लांट में सीएम फ्लाइंग द्वारा की गई रेड के बाद मुहल्लावासी एकत्रित हो गए। प्लांट चलाने वाले युवक के स्वजनों का कहना था कि उन्होंने 17 अक्टूबर को ही काम शुरू किया था। रेड के दौरान उन्होंने स्टॉक रखने जाने वाले स्थान पर लोगों को जूते लेकर जाने से मना किया। लेकिन टीम ने स्टॉक में रखी मिठाइयों में मच्छर मक्खियां बरामद की। ----------- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने इससे पहले बीती 21 अक्टूबर को भी सिरसा शहर में मिठाई की दुकान से सैंपल लिए थे। इसके बाद में 2 नवंबर को डिग में रसगुल्ला प्लांट से सैंपल लिए थे। साथ ही मिठाई नष्ट भी करवाई थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी डा. अरविदजीत ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए स्टेट लैब में भेजा जाएगा, जहां से करीब 15 दिनों के बाद रिपोर्ट आएगी। ---------- टीम को शिकायत मिली थी जिसके बाद रंगड़ी रोड स्थित तेल के गोदाम व कंगनपुर रोड पर रसगुल्ला प्लांट में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम को साथ लेकर जांच की। टीम ने यहां से सरसों के तेल, रसगुल्ले, गुलाबजामुन, खोआ के सैंपल लिये।

- राजेश कुमार, उपनिरीक्षक, सीएम फ्लाइंग टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।