बच्चों ने उठाया पतंगबाजी का लुत्फ
संवाद सहयोगी, डबवाली: नेहरू कॉन्वेंट स्कूल अलीकां में शनिवार को बसंत पंचमी का त्यौहार मन
संवाद सहयोगी, डबवाली:
नेहरू कॉन्वेंट स्कूल अलीकां में शनिवार को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने जोश के साथ पतंगबाजी का आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्या सोना शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा के साथ की। उन्होंने कहा कि पर्व बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष महत्व रखता है। आंध्र प्रदेश में इसे विद्यारंभ पर्व कहा जाता है। उपप्रधानाचार्या किरण ¨सगला ने बच्चों को चाइना डोर से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में पीले चावल वितरित किए गए।
फोटो : 11
पतंगबाजी करते अध्यापक और बच्चे। हमेशा सफलता का रास्ता अपनाएं : ग्रोवर
चित्र: 11ए
संवाद सहयोगी, बड़ागुढ़ा:
शेखूपुरिया के राजकीय स्कूल में बसंत पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नरेश कुमार ग्रोवर ने बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है और शिक्षा की देवी मां सरस्वती हमारे जीवन में ज्ञान भरे ऐसी कामना की जाती है। नरेश ग्रोवर ने कहा कि हमें हमेशा सफलता का रास्ता अपनाना चाहिए। नरेश ग्रोवर ने बताया कि परीक्षा में अपनी मेहनत से बैठें और नकल का सहारा न लें। मनुष्य को मेहनत सफलता दिलाती है इसलिए हमेशा मेहनत पर विश्वास करना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया।