बसपा प्रदेशाध्यक्ष बोले-दुष्यंत, दिग्विजय हमारे लिए सम्माननीय, गठबंधन ओपी चौटाला के साथ
संवाद सहयोगी, डबवाली : सांसद दुष्यंत चौटाला तथा इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला को
संवाद सहयोगी, डबवाली :
सांसद दुष्यंत चौटाला तथा इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला को इनेलो से बाहर करने पर बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने राजनीतिक चुटकी ली है। उनका कहना है कि बसपा के लिए दोनों ही सम्माननीय हैं। चाचा-भतीजों में विवाद पारिवारिक है। ऐसे में वे पारिवारिक विवाद पर कुछ बोलना नहीं चाहते। सिर्फ यही कहूंगा कि गठबंधन बसपा सुप्रीमों मायावती तथा इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के मध्य हुआ है।
बसपा नेता ने विवाद को पारिवारिक बता दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद का असर गठबंधन पर नहीं है। प्रदेश में राजनीतिक कार्यक्रम या आंदोलन दोनों दल मिलकर कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा में गठबंधन की सरकार बनेगी। वे शनिवार को राजस्थान के हनुमानगढ़ में जाते समय कुछ देर के लिए गांव चौटाला में आंबेडकर चौपाल पर रुके थे। बॉर्डर पर प्रचार करेंगे हरियाणवीं कार्यकर्ता
प्रकाश भारती ने कहा कि राजस्थान के जिले हनुमानगढ़, सीकर, चुरु, झुंझनू, अलवर, जयपुर आदि की 26 विधानसभा सीटें हरियाणा बॉर्डर से सटी हुई हैं। बसपा प्रमुख ने चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी हरियाणवी कार्यकर्ताओं को सौंपी है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में बसपा कार्यकर्ताओं की 26 टीमें प्रचार करेंगी। बसपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जा रही है।