Move to Jagran APP

थेहड़ पर गहरी खोदाई में मिले मिट्टी की ठीकरी

थेहड़ पर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम गहरी खोदाई करने में जु

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:30 PM (IST)
थेहड़ पर गहरी खोदाई में मिले मिट्टी की ठीकरी

जागरण संवाददाता, सिरसा:

loksabha election banner

थेहड़ पर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम गहरी खोदाई करने में जुट गई है। खोदाई के दौरान निकलने वाली वस्तुओं को बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। जिसको लेकर गहराई से निकलनी वाली मिट्टी को बड़ी छलनी से छानकर जांच की जा रही है ताकि बारीक से बारीक वस्तु का पता किया जा सके। विभाग की टीम 50 फीट ऊंची जगह पर खोदाई कर रही है। वहीं टीम दो जगह पर नीचे करीब 10 से 15 फीट तक खोदाई कर रही है। गौरलतब है कि थेहड़ पर 19 जनवरी को पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम ने खोदाई कार्य शुरू किया गया। विभाग की टीम 29.5 एकड़ पर खुदाई करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए थेहड़ का पूरा ले आउट तैयार किया है। विभाग द्वारा 10 गुणा 10 के जोन बनाकर खुदाई करवाई जा रही है। मजदूरों की संख्या बढ़ाई

थेहड़ पर खोदाई कार्य में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। थेहड़ पर पहले 20 मजदूर कार्य कर रहे थे। अब खोदाई व अन्य कार्य में 40 मजदूर लगे हुए हैं। थेहड़ पर टीले के ऊपर तीन जगह व भूमि के नीचे दो जगह कार्य चल रहा है। जिसमें से निकलने वाली वस्तुओं को पोटरी यार्ड में रखा जा रहा है। जिनको क्रमवार रखा जा रहा है ताकि इनके इतिहास बारे में पता किया जा सके। गहराई में निकली भारी मात्रा में ठीकरी

थेहड़ पर 15 फीट गहराई में भारी मात्रा में मिट्टी के टूटे बर्तन व ठीकरी मिली जिनको निकाल कर पोटरी यार्ड में रखा गया है। पोटरी यार्ड में मिट्टी व अन्य वस्तुओं को रखने की जगह कम पड़ गई है। जिसको लेकर पोटरी यार्ड की जगह भी बढ़ाई जा रही है। 14 फरवरी को मिला था सिक्का

थेहड़ पर खोदाई के दौरान 14 फरवरी को धातु का सिक्का व मिट्टी के बर्तन मिले थे। विभाग द्वारा सिक्के व बर्तन के इतिहास बारे में जानकारी मिलेगी। सिक्का किस काल का है इस बारे अभी कोई खुलासा नहीं किया गया। विभाग के अधिकारी खुदाई में मिले सिक्के को साफ करवाने के बाद इसके पुरातन संबंधी जानकारी जुटाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.