भाजपा ने सिवाय घोषणाएं करने के कोई काम नहीं किया : शर्मा
डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर के रेट रोज बढ़ रहे हैं। यह बात प
जागरण संवाददाता, सिरसा :
डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर के रेट रोज बढ़ रहे हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने कीर्ति नगर में श्री राम चौहान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
शर्मा ने कहा कि 4 साल के शासन में खट्टर सरकार ने हरियाणा में लोगों को गुमराह करने के सिवाय कुछ नहीं किया। बिजली-पानी को लेकर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। इसके विपरित कांग्रेस के शासन में भूपेंद्र हुड्डा ने लोगों को कभी बिजली की कमी नहीं आने दी और न ही पानी की। हुड्डा ने प्रदेश में समान रूप से विकास के काम करवाए जबकि मौजूदा सरकार से हर वर्ग परेशान है। भाजपा ने सिवाय घोषणाएं करने के और कोई काम नहीं किया। भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। इसी के चलते लोग भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। शर्मा ने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही विकास करवा सकती है। कांग्रेस की सोच हमेशा सबको साथ लेकर चलने की रही है। इस मौके पर प्रदीप सैनी, पूर्ण गिरधर, सोम चावला, देवेन्द्र टक्कर, संजय चावरिया, बृजलाल घोडेला, मा. हरमिंद्र बराड़, मनमोहन मिढा, सुभाष खत्री, वेद प्रकाश सैनी, उदयराम शर्मा, सोम शर्मा, रामदास बजाज, कमल सैनी, बिट्टू अरोड़ा आदि उपस्थित थे।