Move to Jagran APP

रानियां में भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट का गठन हुआ, एंबुलेंस सेवा शुरू

संवाद सूत्र, रानियां: नगर के दीप पैलेस में भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट सिरसा द्वारा शाखा रानि

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 06:04 PM (IST)
रानियां में भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट का गठन हुआ, एंबुलेंस सेवा शुरू
रानियां में भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट का गठन हुआ, एंबुलेंस सेवा शुरू

संवाद सूत्र, रानियां: नगर के दीप पैलेस में भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट सिरसा द्वारा शाखा रानियां का गठन किया गया। जिसमें मानव हित के लिए एक एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला उपायुक्त प्रभजोत सिह व रानियां के विधायक रामचंद कंबोज विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया जबकि अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष गुर¨वद्र ¨सह ने की।

loksabha election banner

एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त प्रभजोत ¨सह ने कहा कि भाई कन्हैया ने अपना जीवन मानव सेवा को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन उपायुक्त वी.उमाशंकर की प्रेरणा से जो भाई कन्हैया मानव सेवा के लिए जो पौधा लगाया था वह आज वृक्ष बन गया है और आज उसकी शाखाएं पूरे क्षेत्र में फैल गई हैं। इस मौके पर विधायक रामचंद कंबोज ने कहा कि भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की सेवा की आज चर्चा हो रही है। यह ट्रस्ट मानव की जितनी सेवा कर रही है। उसको बयान नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी प्रदीप गाबा ने कहा कि भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट सिरसा की रानियां शाखा में एक एम्बुलेंस सेवा शुरू कर दी है जो 20-25 किलोमीटर की दूरी से डिलीवरी व दुर्घटना ग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम करेगी। यह सेवा बिल्कुल मुफ्त है।

इस मौके पर अश्विनी मिढ़ा, प्रदीप गाबा, पुनीत बांसल, रवि मोंगा, लवली भाटिया, तरसेम अरोड़ा, हरजिद्र ¨सह, महेंद्र वधवा, रोहित पोपली, गोबिद पोपली, बलवान जांगड़ा, मुखत्यार सिह, रमेश सादेवाला, सोनू गिल उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.