Move to Jagran APP

जिलास्तरीय कुश्ती मुकाबले में 50 किलोग्राम में अरुणा बनी विजेता

शहीद भगत ¨सह खेल स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय जिला कुमार

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 11:17 PM (IST)
जिलास्तरीय कुश्ती मुकाबले में 50 किलोग्राम में अरुणा बनी विजेता

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

शहीद भगत ¨सह खेल स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय जिला कुमार व जिला केसरी कुश्ती के मुकाबले शुरू हुए। प्रतियोगिता के प्रथम दिन रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी जिला खेल अधिकारी कृष्ण बैनीवाल ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम दिन महिला आयु वर्ग में 50 किलोग्राम कुश्ती मुकाबले में स्टेडियम की अरुणा प्रथम व खारियां की निशा द्वितीय स्थान पर रही। 53 किलोग्राम भार वर्ग में गोरीवाला की खुशदीप प्रथम व खारियां की कंचन द्वितीय रही।

लड़कियों के 17 आयु वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में जोधकां की सपना प्रथम व इसी गांव की परी द्वितीय रही। 43 किलोग्राम भार में जोधकां रविना प्रथम व नीलम द्वितीय रही। 57 किलोग्राम भार वर्ग में गोरीवाला की मनीषा प्रथम व जोधकां की सोनिका द्वितीय रही। 61 किलोग्राम भार वर्ग में गोरीवाला की किरण प्रथम व खारियां की दिव्या द्वितीय स्थान पर रही। 46 किलोग्राम में स्टेडियम की पूनम प्रथम व खारियां की रीतू द्वितीय रही। 49 किलोग्राम में बणी की सिमरन प्रथम व खारियां की कृष्णा द्वितीय रही। 53 किलोग्राम भार वर्ग में जोधकां की यशोदा प्रथम व इसी गांव की शालू द्वितीय रही। लड़कों के अंडर-21 आयु वर्ग में 55 किलोग्राम भार में प्रतापगढ़ अखाड़ा का अंकुश प्रथम व खारियां की बसकरो द्वितीय रही। 59 किलोग्राम में खेल स्टेडियम की वैष्णवी प्रथम व जोधकां की पूजा द्वितीय रही। खेलों से निकलती है प्रतिभा

जिला खेल अधिकारी कृष्ण बैनीवाल ने कहा कि खेलों से छुपी हुई प्रतिभा निकल कर सामने आती है। खेलों से देश के अनेक खिलाड़ियों ने पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.