अनीमिया, प्रदर रोग से पीड़ित पाई गई महिलाएं
संवाद सहयोगी, डबवाली : आयुष विभाग की ओर से गांव अबूबशहर में पोषण स्वास्थ्य शिविरों का आय
संवाद सहयोगी, डबवाली : आयुष विभाग की ओर से गांव अबूबशहर में पोषण स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ शिविरों का शुभारंभ किया गया। पहले चरण में राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में शिविर लगा। जिसमें डा. लोकेश्वर वधवा के साथ महिला चिकित्सकों डा. अनीता, डा. संगीता सचदेवा ने 138 मरीजों की जांच की। इनमें से 67 गर्भवती महिलाओं व 51 दूध पिलाने वाली माताएं शामिल थी। इसके अलावा 20 अन्य मरीजों की भी जांच चिकित्सकों ने की। अधिकतर महिलाएं अनीमिया व प्रदर रोग की शिकार थी। उन्हें रोग निदान के लिए उचित सलाह के अलावा के अलावा निशुल्क दवाएं भी विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई।
दूसरे चरण के तहत राजकीय स्कूल में शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 162 छात्राओं की जांच की गई। इनमें से 75 छात्राएं अनीमियां व 21 छात्राएं प्रदर रोग का शिकार मिली। उन्हें दवाएं निशुल्क देकर इलाज शुरू किया गया। इस मौके पर संबोधन में डा. लोकेश्वर वधवा ने अनीमिया के लक्ष्ण, बचाव व इलाज संबंधी जानकारी दी। प्रदर रोग से बचाव व सफाई रखने के संबंध में भी उन्होंने छात्राओं व महिलाओं को बताया। इस मौके पर अनीमियां पर आधारित क्विज व पोस्टर मे¨कग प्रतियोगिताएं भी छात्राओं के बीच करवाई गई व सही जवाब देने वालों को ईनाम दिए गए। शिविर में केवल कृष्ण, संजय, आशा वर्करज, आंगनबाडी वर्करज, एएनएम व अन्य लोग मौजूद थे।