62 गलियों के निर्माण करने के लिए अलॉटमेंट जारी
नगर परिषद ने शहर के चार पॉश ब्लॉकों में गलियों के निर्माण क
जागरण संवाददाता, सिरसा:
नगर परिषद ने शहर के चार पॉश ब्लॉकों में गलियों के निर्माण कार्य करने के लिए अलॉटमेंट जारी कर दी है। जिस पर सोमवार से गलियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर के पॉश ए, बी, सी व ई ब्लॉक में 62 गलियों का निर्माण किया जाएगा। जिस पर 5 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
-- 6 माह में करना होगा निर्माण
ए, बी, सी व ई ब्लॉक में 62 गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिसके लिए एसकेआर निर्माण कंपनी को टेंडर हुए हैं। कंपनी को 6 माह में सभी गलियों का 6 माह में निर्माण किया जाएगा। अब नगर परिषद द्वारा सभी गलियों को इंटरलॉक से बनाया जाएगा। ब्लॉकों की पहले बनी गलियों की हालत खस्ताहाल हो चुकी थी। ब्लॉक वासी गलियों के निर्माण को लेकर कई बार नगर परिषद अधिकारियों के सामने मांग रख चुके हैं।
-ब्लॉक से निकलने वाली बनेगी दो रोड
नगर परिषद द्वारा नागरिक अस्पताल से सीएमके रोड का भी निर्माण किया जाएगा। इस रोड को एक फीट ऊंचा उठाकर इंटरलॉक बनाया जाएगा। 18 फीट चौड़ी रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए थे। बारिश के दिनों में रोड पर कई फीट तक पानी भर जाता था। जिससे सीएमके कॉलेज, नेशनल एजुकेशन कॉलेज, जीआरजी स्कूल की छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ती थी। इन शिक्षण संस्थानों में करीब 5 हजार छात्राएं पढ़ती हैं। वहीं नगर परिषद द्वारा ब्लॉक के अंदर पड़ने वाली वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड का निर्माण किया जाएगा। यह रोड पिछले लंबे समय से टूटा हुआ था। जिससे नागरिक अस्पताल में जाने वाले मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस रोड को बनाने के लिए बार बार मांग की जा रही थी। 31 वार्ड की गलियों के लिए जल्द होंगे टेंडर
नगर परिषद द्वारा शहर में 31 वार्ड के अंदर बनने वाली गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। शहर में 567 गलियों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पर 45 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। जिसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शहर के ए, बी, सी ई ब्लॉकों में 62 गलियों के निर्माण कार्य करने के लिए अलॉटमेंट जारी कर दी है। निर्माण पर 5 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। निर्माण कार्य 6 माह में पूरा कर लिया जाएगा।
श्रवण कुमार, एसडीओ, नगर परिषद