सीएम मनोहरलाल ने कहा, राज्य के सभी जिलों में होगा समान विकास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार राज्य में हर जिले का समान रूप से विकास करेगी। इसमें भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने सिरसा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया
जेएनएन, सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के सभी जिलों का समान रूप से विकास कर रही है। पिछली सरकार के समय विकास कराने में भेदभाव किया जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। राज्य के किसी भी क्षेत्र से किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
वह सिरसा में कई विकास परियोजनाओं के श्ािलान्यास व उद्घाटन करने के मौके पर अायोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में सीएम मनोहर लाल ने 70 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
सिरसा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खुले दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़।
इसके बाद मुख्यमंत्री खुले दरबार में लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों काे इसके हल के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। जनता की परेशानी की अनदेखी करने वाले अधिकारी बख्शे जाएंगे।
खुला दरबार में मुख्यमंत्री को शिकायत देने के लिए लोगों में धक्कामुक्की हुई। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बड़ी मुश्किल से वहां से निकले। करीब 200 शिकायत सुनने के बाद भी करीब 500 से ज्यादा फरियादी अपनी समस्या रखने से वंचित रह गए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल 9 अप्रैल को भी सिरसा में रहेंगे। वह 9 अप्रैल को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में डा. भीम राव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
हिसार में एयरपोर्ट का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीपीएस डॉक्टर कमल गुप्ता और अन्य भाजपा नेताआें ने उनका स्वागत किया। बता दें कि हिसार एयरपोर्ट के विस्तार का प्रस्ताव है और सीएम ने इसी के मद्देनजर यहां निरीक्षण किया।