Move to Jagran APP

चुनाव के लिए अभी से तैयार हो जाएं कार्यकर्ता : अभय चौटाला

सिरसा : प्रतिपक्ष नेता अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि इनेलो व बसपा कार्यकर्ता विधा

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 04:00 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 04:00 AM (IST)
चुनाव के लिए अभी से तैयार हो जाएं कार्यकर्ता : अभय चौटाला
चुनाव के लिए अभी से तैयार हो जाएं कार्यकर्ता : अभय चौटाला

जागरण सवांददाता, सिरसा :

loksabha election banner

प्रतिपक्ष नेता अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि इनेलो व बसपा कार्यकर्ता विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। पांच माह बाद कभी भी चुनाव हो सकते हैं। भाजपा के मन में खोट हैं जिसके कारण ही जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं करवाना चाहती है। जबकि यहां पर राजस्थान चुनाव के साथ यहां भी करवाए जा सकते थे। प्रतिपक्ष नेता रविवार को डबवाली रोड स्थिति महाराजा पैलेस में इनेलो व बसपा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग पार्टी में आकर षड्यंत्र रचने का कार्य कर रहे थे जिसको प्रदेश की जनता भांप चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनते ही षड्यंत्र रचने वाले सलाखों के पीछे होंगे। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा भी शामिल हैं। उन्होंने पार्टी की लोकप्रियता को देखकर भाजपा व कांग्रेस पार्टी के होश उड़े हुए हैं। अगर इनेलो-बसपा की सरकार बनी तो हुड्डा, सुरजेवाला जैसे कांग्रेसी जेल भेजे जाएंगे। कांग्रेस और भाजपा ने हरियाणा को लूटा

प्रतिपक्ष नेता अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। जबकि घोषणा पत्र में भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने के वादे किए थे। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए सड़कों पर घूम रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो-बसपा की सरकार बनते ही युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी। ऐसा कर मान सम्मान बुजुर्ग व्यक्तियों को दिया था। सरकार बनते ही बुढ़ापा पेंशन बढ़ाई जाएगी। वहीं गरीब कन्या की शादी में 5 लाख रुपये कन्यादान राशि की जाएगी। झूठी घोषणाओं से बनी सरकार

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा झूठी घोषणा करके सत्ता में आई। अब जनता पूरी तरह से जान चुकी है। इस सरकार में बाहर के लोगों को बड़े पदों पर बैठाया जा रहा है। प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में बाहर के कुलपति तैनात किए गए हैं। सांसद चरणजीत ¨सह रोड़ी ने कहा कि इनेलो पार्टी हमारी मां है। मां के खिलाफ कोई बोलता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व मंत्री भागीराम ने कहा कि हम चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलने वाले हैं। उनकी विचारधारा पर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला चल रहे हैं। हम उनके साथ हैं। इस अवसर पर सिरसा के विधायक मक्खनलाल ¨सगला, रानियां के विधायक रामचंद कंबोज, फतेहाबाद के विधायक बलवान ¨सह दौलतपुरिया, बसपा उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत, जिला अध्यक्ष पदम जैन, जसवीर ¨सह जस्सा, कृष्णा फौगाट, बसपा नेता डा. प्रदीप कुमार, लीलूराम, गुरदीप ¨सह, महेंद्र बाना मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.